लाइव न्यूज़ :

Gameskraft lays off: मोदी सरकार ने किया बैन?, गेम्सक्राफ्ट ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 16:16 IST

Gameskraft lays off: बयान के अनुसार, ‘‘मौजूदा नियामकीय परिदृश्य ने हमें अपना कारोबार पूरी तरह से बंद करने पर मजबूर कर दिया है और हमारे पास कंपनी के स्तर पर पुनर्गठन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देटीमों और कार्यों में लगे 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं।गेम्सक्राफ्ट सभी प्रभावित कर्मचारियों के साथ उनके रोजगार समझौतों के अनुसार खड़ी रहेगी।मार्च, 2026 तक या प्रभावित कर्मचारियों के नई नौकरी में शामिल होने तक, जो भी पहले हो, सक्रिय रहेगा।

नई दिल्लीः ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, 2025 के पारित होने के बाद नए नियामकीय परिदृश्य में 120 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस कानून के प्रभाव जटिल और दूरगामी हैं। इसका इस क्षेत्र और गेम्सक्राफ्ट पर तत्काल और गहरा प्रभाव पड़ा है। बयान के अनुसार, ‘‘मौजूदा नियामकीय परिदृश्य ने हमें अपना कारोबार पूरी तरह से बंद करने पर मजबूर कर दिया है और हमारे पास कंपनी के स्तर पर पुनर्गठन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘इस पुनर्गठन के तहत, सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद, हम अभी विभिन्न टीमों और कार्यों में लगे 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं। यह निर्णय हम बहुत भारी मन से ले रहे हैं। चूंकि कारोबार बाहरी वास्तविकताओं के अनुरूप विकसित होता रहेगा, इसलिए आगे संरचनात्मक परिवर्तनों की आवश्यकता हो सकती है।’’

बयान में कहा गया, गेम्सक्राफ्ट सभी प्रभावित कर्मचारियों के साथ उनके रोजगार समझौतों के अनुसार खड़ी रहेगी। इसमें केवल मूल वेतन के आधार पर नहीं बल्कि कुल वेतन के आधार पर बचे हुए अवकाश के बदले नकदी की सुविधा भी शामिल है। समूह स्वास्थ्य बीमा मार्च, 2026 तक या प्रभावित कर्मचारियों के नई नौकरी में शामिल होने तक, जो भी पहले हो, सक्रिय रहेगा।

कर्मचारी अपनी समूह योजना को व्यक्तिगत योजना में बदल सकते हैं और आश्रित माता-पिता कवरेज में बने रहेंगे। पैसा आधारित गेमिंग कारोबार में लगी कई कंपनियों ने अपने अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। संसद ने 21 अगस्त को ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन अधिनियम, 2025 को पारित किया। इसमें ई-स्पोर्ट्स और अन्य ऑनलाइन खेलों को बढ़ावा देते हुए सभी प्रकार के पैसा आधारित ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाया गया है।

टॅग्स :नौकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित