लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ बुनियादी ढांचा विकास में तेजी लाने के उपायों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:22 IST

Open in App

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ बुनियादी ढांचा विकास से संबंधित विभिन्न मुद्₨दों पर चर्चा की। इसमें राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिये तेजी से वन एवं पर्यावरण मंजूरी देने का मामला शामिल है। गडकरी ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में मौजूदा अंतर-मंत्रालयी मुद्दों के समाधान के लिए बुनियादी ढांचा समिति के नौवें समूह की बैठक की अध्यक्षता की। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने पर्यावरण और पारिस्थितिकी के संरक्षण को महत्व देते हुए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और ‘कार्बन क्रेडिट’ की अवधारणा के समान एक ‘ट्री बैंक’ बनाने का सुझाव दिया। बैठक में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी तथा कुछ राज्यों के प्रतिनिधि समेत अन्य शामिल हुए। वैष्णव ने रेलवे के बुनियादी ढांचा के लिये नई प्रौद्योगिकी और वित्तीय मॉडल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इसके लिये सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने की पेशकश की। बयान के अनुसार मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वह परियोजनाओं को व्यवहारिक बनाने के लिए पहले से अधिग्रहण की गयी भूमि पर राजमार्गों के साथ रेलवे लाइन बिछाने की योजना पर काम करने की व्यवहार्यता की जांच करना चाहेंगे। बैठक के दौरान प्रमुख मुद्दा राजमार्गों और अन्य बुनियादी परियोजनाओं के संबंध में वन मंजूरी से संबंधित था। संबंधित अधिकारियों को इसके लिए प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बयान के अनुसार रेलवे और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिये भूमि नीति और पर्यावरण तथा वन मंजूरी के लिए व्यापक दिशानिर्देश बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंत्रियों ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने के लिये विभिन्न एजेंसियों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर विचार करने और उसके समाधान पर सहमति जतायी। बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, वित्त, बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, बिजली और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा