लाइव न्यूज़ :

चार और राज्य प्रायोगिक आधार पर फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति शुरू करेंगे: खाद्य सचिव

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:48 IST

Open in App

मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और केरल -चार और राज्यों ने प्रायोगिक आधार पर समेकित बाल विकास सेवाओं और मध्याह्न भोजन योजना के माध्यम से पोषक तत्वों से भरपूर फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति करने का फैसला किया है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में घोषणा की थी कि साल 2024 तक हर सरकारी कार्यक्रम के तहत फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराया जाएगा. मौजूदा समय में ऐसे पोषक संपन्न चावल के वितरण के लिये पहचाने गये 15 राज्यों में से सात राज्य प्रायोगिक तौर पर अपने एक- एक जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल के वितरण पर अमल कर रहे हैं। पांडे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस महीने से, चार और राज्य, प्रायोगिक तौर पर इस योजना के कार्यान्वयन के लिए शामिल हुए हैं। वे अपने एक-एक जिले में इस योजना को लागू करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खरीदा गया लगभग 7.59 लाख टन फोर्टिफाइड चावल एकीकृत बाल विकास सेवाओं और मध्याह्न भोजन योजना के माध्यम से वितरण के लिए उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?