लाइव न्यूज़ :

ट्राई के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार एसटीपीआई के महानिदेशक नियुक्त

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार अरविंद कुमार को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

कुमार एसटीपीआई में शामिल होने से पहले, 2004 से ट्राई से जुड़े थे।

कुमार ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा, ‘‘मेरी राय में, एसटीपीआई को प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के लिए एक एकल मंच के रूप में काम करना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि स्टार्टअप मुख्य रूप से 1,000 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के सरकार के सपने को पूरा करने में योगदान दे सकते हैं।"

एसटीपीआई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ एक स्वायत्त निकाय है और देश में प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं नवाचार के निर्माण पर ध्यान देता है।

कुमार ने आईआईटी-वाराणसी से एम.टेक की पढ़ाई की है और साथ ही ट्राई में काम करने से पहले सरकार के स्वामित्व वाले सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स में काम कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLPG Price Hike: बाहर खाना होगा महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा; जानें घरेलू एलपीजी के दाम

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

भारतबरगी बांध में क्रूज पलटा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 को बचाया?, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

पूजा पाठPanchang 01 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबारभारत के डेयरी सेक्टरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी पर दिया जोर

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारअब नागपुर के बच्चों को पढ़ाएगी एआई टीचर ‘आइरिस’

कारोबारकिसान हेल्पलाइन 155253, सीएम यादव ने कहा-अन्नदाता के हित में अहम पहल, जानिए फायदे