लाइव न्यूज़ :

एसबीआई की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा, "देश में इतने सरकारी बैंकों की जरूरत नहीं है"

By भाषा | Updated: September 28, 2022 20:29 IST

एसबीआई की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के जरिये जिन लक्ष्यों को हासिल करने की उम्मीद है, वे वास्तव में सरकारी बैंकों को सक्षम करके प्राप्त किए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुंधति भट्टाचार्य का कहना है कि देश को कम लेकिन मजबूत सार्वजनिक बैंकों की जरूरत हैएसबीआई की पूर्व प्रमुख ने कहा कि निजीकरण कभी भी सभी समस्याओं का हल नहीं कर सकता हैलेकिन इतने सारे सार्वजनिक बैंकों की जरूरत नहीं है, इनकी संख्या कम भी हो सकती है

दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य का कहना है कि देश को कम लेकिन मजबूत सार्वजनिक बैंकों (पीएसबी) की जरूरत है और छोटे सरकारी बैंकों का निजीकरण या विलय किया जा सकता है।

इस संबंध में अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के जरिये जिन लक्ष्यों को हासिल करने की उम्मीद है, वे वास्तव में सरकारी बैंकों को सक्षम करके प्राप्त किए जा सकते हैं।

भट्टाचार्य ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव के सुझाव पर एक सवाल का जवाब देते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘निजीकरण कभी भी सभी समस्याओं का हल नहीं रहा है।’’ सुब्बाराव ने दरअसल सरकार को सभी सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए 10 साल की रूपरेखा तैयार करने का सुझाव दिया था।

वहीं, अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि हमें इतने सारे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जरूरत है। सरकारी बैंकों की संख्या कम हो सकती है।’’ सेल्सफोर्स इंडिया की चेयरपर्सन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘कुछ सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जा सकता है और सार्वजनिक क्षेत्र के मजबूत बैंक अभी भी बने रह सकते हैं।’’

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय स्तर के दस सरकारी बैंकों का चार बड़े सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों में विलय कर दिया था। जिसके बाद से देश में सरकारी बैंकों की संख्या घटकर 12 रह गई है।

टॅग्स :अरुंधति भट्टाचार्यSBIभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित