लाइव न्यूज़ :

Aditya Birla exits Flipkart News: 587.71 करोड़ रुपये में डील, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल से बाहर फ्लिपकार्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2025 20:02 IST

Aditya Birla exits Flipkart News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित फ्लिपकार्ट ने अपनी अनुषंगी फ्लिपकार्ट इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिये एबीएफआरएल में छह प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर 7,31,70,731 शेयर बेचे।

Open in App
ठळक मुद्देकुल लेनदेन का मूल्य 587.71 करोड़ रुपये हो गया।पैंटालून्स, वैन ह्यूसेन और लुइस फिलिप जैसे परिधान ब्रांड हैं।शेयरों का निपटान औसतन 80.32 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया।

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बुधवार को आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (एबीएफआरएल) में अपनी समूची छह प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 588 करोड़ रुपये में बेच दी। इन शेयरों की बिक्री के साथ ही फ्लिपकार्ट एबीएफआरएल से पूरी तरह अलग हो गई है। उसके पास पैंटालून्स, वैन ह्यूसेन और लुइस फिलिप जैसे परिधान ब्रांड हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित फ्लिपकार्ट ने अपनी अनुषंगी फ्लिपकार्ट इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिये एबीएफआरएल में छह प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर 7,31,70,731 शेयर बेचे। इन शेयरों का निपटान औसतन 80.32 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया। इस तरह कुल लेनदेन का मूल्य 587.71 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, एनएसई पर आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के शेयर खरीदने वाली इकाइयों का विवरण नहीं मिल सका। एनएसई पर एबीएफआरएल के शेयर 10.37 प्रतिशत गिरकर 77.08 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। अक्टूबर, 2020 में आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी एबीएफआरएल ने फ्लिपकार्ट समूह से 1,500 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :फ्लिपकार्टAditya Birla Group
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?