लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने स्कैपिक का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु की ऑग्मेंटेड रीयल्टी कंपनी स्कैपिक का अधिग्रहण किया है। इस कदम से ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अपने मंच पर शॉपिंग अनुभव क्षमता का विस्तार कर पाएगी।

फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को बयान में कहा कि स्कैपिक में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के साथ अनुभवी डेवलपर्स और डिजाइनरों की टीम प्रतिभाशाली टीम भी उसके साथ जुड़ेगी।

बयान में कहा गया है कि यह टीम कैमरा अनुभव और वर्चुअल स्टोर के अनुभव को बेहतर करने के लिए काम करेगी। साथ ही इससे उसके मंच पर ब्रैंड के विज्ञापनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। हालांकि, कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

बयान में कहा गया है कि महामारी की वजह से उपभोक्ताओं के व्यवहार में काफी बदलाव आया है। ऐसे में फ्लिपकार्ट निवेश के जरिये उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर करने का प्रयास कर रही है। कंपनी अपनी प्रौद्योगिकी क्षमता को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े