लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दर को 5.1 प्रतिशत पर बरकरार रखा, आगे वृद्धि का संकेत दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 10:19 IST

Open in App

वॉशिंगटन: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को प्रमुख ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, इससे पहले ऊंची मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार 10 बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि वह इस साल दो बार और ब्याज दर बढ़ा सकता है, जिसकी शुरुआत अगले महीने से हो सकती है।

फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को 5.1 प्रतिशत पर यथावत रखा है। यह इसका 16 साल का उच्चस्तर है। यह दर्शाता है कि केंद्रीय बैंक का मानना है कि उसके द्वारा कर्ज दरों को ऊंचे स्तर पर रखने से मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने में कुछ प्रगति हुई है। हालांकि, फेडरल रिजर्व के कुछ अधिकारी इस बात का पूरी तरह से आकलन करने के लिए और समय लेना चाहते हैं कि दरों में बढ़ोतरी ने मुद्रास्फीति और अर्थव्यवस्था पर क्या असर डाला है।

केंद्रीय बैंक के 18 नीति निर्धारकों ने बुधवार को आर्थिक अनुमान जारी करते हुए इस बात का संकेत दिया कि इस साल ब्याज दर में आधा प्रतिशत की और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ब्याज दर 5.6 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। फेडरल रिजर्व के 18 में से 12 नीति निर्धारक ब्याज दर में कम से कम दो और चौथाई प्रतिशत की वृद्धि के पक्ष में हैं। वहीं चार ने चौथाई प्रतिशत की वृद्धि का समर्थन किया है। सिर्फ दो नीति निर्धारक ही ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं चाहते हैं। नीति निर्धारकों का मानना है कि ब्याज दरें कुछ अधिक समय तक ऊंचे स्तर पर रहेंगी।

टॅग्स :अमेरिकाFederal Reserve
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी