लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 168 प्रतिशत बढ़कर 17.57 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:07 IST

Open in App

देश में चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में इक्विटी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह दोगुना से अधिक होकर 17.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया है कि नीतिगत सुधारों तथा कारोबार सुगमता की वजह से एफडीआई प्रवाह बढ़ा है। बयान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले तीन माह में देश में कुल एफडीआई का प्रवाह 22.53 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11.84 अरब डॉलर था। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 168 प्रतिशत बढ़कर 17.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 6.56 अरब डॉलर था। कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में सबसे अधिक 27 प्रतिशत हिस्सेदारी वाहन क्षेत्र की रही। उसके बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर (17 प्रतिशत) और सेवा क्षेत्र (11 प्रतिशत) का हिस्सा रहा। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 48 प्रतिशत हिस्सा अकेले कर्नाटक को मिला। उसके बाद महाराष्ट्र का 23 प्रतिशत तथा दिल्ली का 11 प्रतिशत हिस्सा रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि सरकार द्वारा एफडीआई नीति के मोर्चे पर उठाए गए कदमों, निवेश सुगमता और कारोबार सुगमता से देश में एफडीआई का प्रवाह बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारखुशखबरी! सरकार ने प्याज के निर्यात पर हटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 20% निर्यात शुल्क लिया वापस; 1 अप्रैल से नियम लागू

स्वास्थ्यबोर्नविटा 'स्वास्थ्य पेय' नहीं, सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को जारी की एडवाइजरी, कंपनी से भी एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया

कारोबारअमेरिका को रास आया भारतीय आम का स्वाद, 2023-24 में भारत से 19 फीसदी ज्यादा आम हुआ निर्यात

कारोबारटॉय सेक्टर में मेक इन इंडिया का जबरदस्त परिणाम, आयात में आई 70 फीसदी की कमी, निर्यात में 61 प्रतिशत का उछाल

कारोबारFY21-22 में भारत को मिला 83.57 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, केंद्र ने दी जानकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम