लाइव न्यूज़ :

छोटे व्यवसायों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फेसबुक और इंडिफी में साझेदारी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:27 IST

Open in App

फेसबुक इंडिया ने छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) की मदद के लिए 'लघु व्यवसाय ऋण पहल' शुरू की है। फेसबुक इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसके प्लेटफार्म पर विज्ञापन देने वाले व्यवसायों को स्वतंत्र ऋणदाता भागीदारों के जरिये कम समय में रिण उपलब्ध कराया जायेगा। भारत पहला और एकमात्र ऐसा देश है, जहाँ फेसबुक इस तरह का कार्यक्रम चला रहा है। यह कार्यक्रम भारत के 200 कस्बों और शहरों में पंजीकृत व्यवसायों के लिए खुला है। फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने वर्चुअल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे उद्यमियों के लिए व्यवसाय ऋण को अधिक आसानी से उपलब्ध बनाने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के भीतर ऋण अंतर को कम करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में फेसबुक की कोई राजस्व हिस्सेदारी नहीं है और किसी भी लघु एवं मध्यम उद्यम को मिलने वाले कर्ज में से राशि फेसबुक पर खर्च करने का कोई दायित्व नहीं होगा। मोहन ने कहा कि फेसबुक की इंडिफी के साथ भागीदारी के तहत फेसबुक के मंच पर विज्ञापन देने वाले छोटे उद्यमी पांच लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं जिस पर उन्हें पूर्व निर्धारित 17 से 20 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा। आवेदकों से इंडिफि रिण आवेदनों पर कोई प्रसंस्करण शुल्क भी नहीं लेगा। इसके अलावा इंडिफी सभी दस्तावेज औपचारिकताओं को पूरा करने वाले कर्ज लेनदारों को पांच कार्य दिवसों के भीतर ऋण राशि का वितरण करेगा। छोटे व्यवसाय जो पूर्ण या आंशिक रूप से महिलाओं के स्वामित्व वाले हैं, वे इंडिफी से लागू ऋण ब्याज दर पर प्रति वर्ष विशेष 0.2 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्राप्त करेंगें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स