लाइव न्यूज़ :

एक्जिम बैंक ने मालदीव को चार करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:45 IST

Open in App

भारतीय निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक ने मालदीव सरकार को भारत सरकार की ओर से 4 करोड़ डॉलर (292 करोड़ रुपये) की ऋण सुविधा प्रदान की है। इस सहायता का इस्तेमाल खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जायेगा। एक्जिम बैंक ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके साथ ही एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को अब तक कुल 1.33 अरब डॉलर की ऋण सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इससे पहले, कुल पाँच ऋण सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह ऋण सुविधा मालदीव सरकार को आवासीय परियोजना, ग्रेटर माले संपर्क परियोजना जल और जल शोधन परियोजनाओं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परियोजना, सड़क निर्माण और खेल संबंधित ढांचागत सुविधाओं आदि के लिये दी गयी हैं। इस ऋण सुविधा सहित एक्‍ज़िम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सोवियत संघ से अलग हुए देशों (सीआईएस देशों) को मिलाकर 62 देशों को 25.68 अरब डॉलर की कुल 260 ऋण सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

क्रिकेटAsia Cup Super Four 2025: सुपर-4 में प्रवेश करने वाली पहली टीम भारत, ओमान और हांगकांग का सपना टूटा, 3 सीट और 5 देश, कौन मारेगा बाजी, देखिए प्वाइंट टेबल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी