लाइव न्यूज़ :

यूलर मोटर्स को ई-कॉमर्स कंपनियों से 2,500 इकाइयों का ऑर्डर मिला

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:21 IST

Open in App

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता यूलर मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसे बिगबास्केट और उड़ान सहित कई ई-कॉमर्स कंपनियों से अपने आगामी इलेक्ट्रिक तिपहिया मालवाहक वाहन की कुल 2,500 इकाइयों का ऑर्डर मिला है। इसमें शहर के अंदर डिलीवरी के लिए हाइपरलोकल और बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) डिलीवरी कंपनियों के ऑर्डर भी शामिल हैं। यूलर मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनियां अपने कारोबार को नया रूप देने और मजबूत करने के लिए दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में उसके ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) तैनात करेंगी। इन वाहनों की डिलीवरी अगले छह से आठ महीने में कर दी जाएगी। यूलर मोटर्स के संस्थापक और सीईओ सौरव कुमार ने कहा, "हम बाजार में पेश किए जाने से पहले ऑर्डर की बुकिंग देखकर खुश हैं, इससे हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारे उत्पाद के मजबूत प्रदर्शन और मूल्य प्रस्ताव का पता चलता है।" उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली की यह कंपनी अगली तिमाही में त्योहारी सीजन के दौरान अपना पहला तिपहिया मालवाहक वाहन पेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIrani Cup 2023: ईरानी कप में न्यूनतम स्कोर, 79 रन पर ढेर सौराष्ट्र, प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ ने झटके 10 विकेट, टूर्नामेंट पर शेष भारत का कब्जा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम