लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी की कंपनी के खिलाफ स्‍वीडिश कंपनी गई सुप्रीम कोर्ट, लगाया ये बड़ा आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2018 20:00 IST

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन को सितंबर अंत तक एरिक्सन के बकाए में से 550 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली स्वीडिश कंपनी एरिक्सन  रिलायंस कम्यूनिकेशन के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट  पहुंच गई है। कंपनी ने अनिल के खिलाफ कोर्ट में अवमानना से संबंधित एक याचिका दाखिल की है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अंबानी के खिलाफ ये याचिका क 550 करोड़ रुपए के बकाए का भुगतान नहीं करने के कारण दाखिल की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन को सितंबर अंत तक एरिक्सन के बकाए में से 550 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश दिया था। इसके बाद रिलायंस की दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन रिलाइंस की ओर से कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया है और डेट लाइन गुजर जाने के बाद  भी यह भुगतान नहीं किया है। 

जिसके बाद एरिक्सन ने कोर्ट की अवमानना की सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर की है।  वहीं, रिलायंस कम्यूनिकेशन ने एरिक्सन से यह डेडलाइन 60 दिन बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन एरिक्सन ने इससे इंकार कर दिया।

 बेच सकती है संपत्ति 

खबर के अनुसार रिलायंस कम्यूनिकेशन द्वारा बकाए का भुगतान नहीं कर पाने के कारण कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया में डाला जा सकता है। साथ ही रिलायंस कम्यूनिकेशन और जियो के बीच हुई स्पेक्ट्रम की बिक्री से संबंधित डील खतरे में पड़ सकती है, जिससे करीब 46,000 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी रिलायंस को बड़ा झटका लगेगा। वहीं, दीवालिया प्रक्रिया शुरू होने के बाद कंपनी संपत्ति को बेच भी नहीं पाएगी। अब इस पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLAT) 3 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर 4 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। 

टॅग्स :अनिल अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारत'एपस्टीन के नाम दर्ज कराने के बाद अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया