लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरों को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के तरीके तलाशने चाहिए: गडकरी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:43 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और निर्माण में होने वाली देरी पर चिंता जताते हुए सलाहकार इंजीनियर तथा डीपीआर इंजीनियरों से आत्मनिरीक्षण करने, कमियों को दूर करने एवं गुणवत्ता में सुधार लाने के तरीके तलाशने की अपील की। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को मिलीं कुछ बोलियां इतनी कम हैं कि किसी को आश्चर्य होता है कि क्या उसमें कर्मचारियों का वेतन और अच्छा काम शामिल है। गडकरी ने कहा कि स्वतंत्र इंजीनियरों और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) इंजीनियरों के साथ मंत्रालय का अनुभव मिला-जुला रहा है क्योंकि जहां उन्होंने उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है, कुछ परियोजनाएं जिन्हें दो से चार साल में पूरा करने की जरूरत थी, वे दशकों से लटकी हुई हैं। वह बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कंसल्टिंग इंजीनियरों के साथ बातचीत कर रहे थे। गडकरी ने कहा, "सलाहकारों द्वारा आत्मनिरीक्षण करने से पता चलेगा कि क्या गलत हुआ है और (परियोजना) समय पर पूरा करने के लिए कौन से कदम जरूरी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?