लाइव न्यूज़ :

Employment Fair 2023: 22 राज्यों में 16 मई को रोजगार मेले का अगला संस्करण, 70000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 22:00 IST

Employment Fair 2023: रोजगार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में रोजगार मेला योजना की शुरुआत की थी। आगामी अभियान का 16 मई को 45 केंद्रों पर आयोजन किया जाएगा। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 2014 में आम चुनाव जीता था।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार अपने विभिन्न मंत्रालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए 'मिशन मोड' में है और रोजगार मेले का अगला संस्करण 16 मई को 22 राज्यों में आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोजगार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में रोजगार मेला योजना की शुरुआत की थी। इसी के तहत आगामी अभियान का 16 मई को 45 केंद्रों पर आयोजन किया जाएगा। इसी दिन भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 2014 में आम चुनाव जीता था।

अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भर्ती की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है, क्योंकि 2019 में सत्ता में आई सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में है। पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किया गया था और 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। दूसरा रोजगार मेला 22 नवंबर, 2022 को आयोजित किया गया था और लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।

20 जनवरी को तीसरे संस्करण में और 13 अप्रैल को चौथे संस्करण में भी इतनी ही संख्या में नियुक्ति पत्र वितरित गए थे। अधिकारियों ने कहा कि सभी मंत्रालय और विभाग मौजूदा रिक्तियों को 'मिशन मोड' में भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्रालय में नियुक्तियों और रिक्तियों को भरने की निगरानी सभी केंद्रीय मंत्री खुद कर रहे हैं।

मेलों में अब तक की गई नियुक्तियों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, निजी सहायक, आयकर निरीक्षक, कर सहायक, कनिष्ठ अभियंता, लोको पायलट, तकनीशियन, डाक सहायक, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक और लाइब्रेरियन शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में बड़ी संख्या में पदों को भर रहा है। ये भर्तियां यूपीएससी, एसएससी और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए चयन प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। 

टॅग्स :नौकरीनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?