लाइव न्यूज़ :

भारतीयों की इस साल 9.9 फीसदी बढ़ सकती है सैलरी, 5 साल में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि के अनुमान: सर्वे

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 19, 2022 13:48 IST

ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन के सर्वे में दावा किया गया है कि इस साल वेतन वृद्धि के लिहाज से पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा रहने वाला है। अपने कर्मचारियों के वेतन में इस साल कंपनियां 9.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन के सर्वे में दावा किया गया है कि इस साल वेतन वृद्धि के लिहाज से पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा रहने वाला है।कर्मचारियों के वेतन में इस साल कंपनियां 9.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।कर्मचारियों के वेतन में पिछले साल 9.3 फीसदी का इजाफा हुआ था।

नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, एक सर्वे में दावा किया गया है कि साल 2022 वेतन वृद्धि के लिहाज से पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा रहने वाला है। अपने कर्मचारियों के वेतन में इस साल कंपनियां 9.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। ऐसे में ये वृद्धि साल 2016 के 10.2 फीसदी के बाद सबसे ज्यादा है। बता दें कि कर्मचारियों के वेतन में पिछले साल 9.3 फीसदी का इजाफा हुआ था।

ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन के 26वें सर्वे में दावा किया गया है कि भारत इस साल ब्रिक्स समूह (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) के बीच उच्चतम वेतन वृद्धि का अनुमान लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सर्वे में पता चलता है कि इस साल चीन में कर्मचारियों की सैलरी में 6 फीसदी, रूस में 6.1 फीसदी और ब्राजील में 5 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान है। 

सर्वे में 40 से अधिक उद्योगों की 1,500 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण के आधार पर कहा गया है कि उच्चतम अनुमानित वेतनवृद्धि वाले उद्योगों में ई-कॉमर्स और उद्यम पूंजी, हाईटेक/सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस) समेत जीवन विज्ञान शामिल हैं। सर्वे के अनुसार, कंपनियां अपनी वित्तीय स्थिति में मजबूत सुधार और कारोबारी धारणा सकारात्मक होने के कारण इस साल रिकॉर्ड वेतन वृद्धि करने वाली हैं।

2016 के बाद ऐसी रही स्थिति

2016 - 10.2 फीसदी2017 - 9.3 फीसदी2018 - 9.5 फीसदी2019 - 9.3 फीसदी2020 - 6.1 फीसदी2021 - 9.3 फीसदी

टॅग्स :सैलरीचीनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम