लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने टेस्ला के 3.58 अरब डॉलर शेयर बेचे, 9 महीने के भीतर मस्क ने 23 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 14:00 IST

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है. मस्क उस कंपनी के भी CEO हैं। बेचे गए शेयर से प्राप्त अधिकांश राशि का उपयोग 44 अरब डॉलर में हुए ट्विटर के सौदे में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबेचे गए शेयर्स की कीमत वर्तमान में 3.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैबेचे गए शेयर की राशि का इस्तेमाल ट्विटर के सौदे के लिए किया जाएगा।

डेट्रॉयट: उद्योगपति एलन मस्क ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि इससे प्राप्त आय का क्या उपयोग किया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं ट्विटर के नए मालिक मस्क ने इलेक्ट्रिक वाहनों की कंपनी के शेयर सोमवार से बुधवार के बीच बेचे। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने यह जानकारी दी।

मस्क अप्रैल से अब तक टेस्ला के 23 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। इससे प्राप्त अधिकांश राशि का उपयोग 44 अरब डॉलर में हुए ट्विटर के सौदे में किया जाएगा। टेस्ला के शेयरों में अप्रैल से गिरावट आ रही है जब मस्क ने ट्विटर की खरीद की घोषणा की थी। तब से अब तक इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के शेयरों का मूल्य घटकर आधा से भी कम रह गया है। 

एलन मस्क ने हाल ही में कहा था कि एलन मस्क होना आसान नहीं है और अपनी इच्छा को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। मस्क ने बाली में एक व्यापार मंच पर ट्विटर सैदे का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘‘हाल के दिनों में मेरा काम काफी बढ़ गया है। अब मेरे पास काफी काम है।’’  उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कितने लोग मेरे जैसा बनना चाहते हैं।

टॅग्स :एलन मस्कटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो