लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के लिए फंड जुटाने को लेकर एलन मस्क ने बेचे टेस्ला के 44 लाख शेयर, कहा- आगे ऐसा नहीं करूंगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2022 12:17 IST

एलन मस्क ने टेस्ला के 44 लाख मूल्य के शेयर बेच दिए हैं. ये जानकारी गुरुवार को अमेरिकी सिक्योरिटीज फाइलिंग से सामने आई है.

Open in App
ठळक मुद्देमस्क ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण का समझौता किया है. ट्विटर डील के लिए फंड जुटाने की कवायद में मस्क ने ये शेयर बेचे हैं.

न्यूयॉर्क:एलन मस्क ने टेस्ला के 44 लाख मूल्य के शेयर बेच दिए हैं. ये जानकारी गुरुवार को अमेरिकी सिक्योरिटीज फाइलिंग से सामने आई है. जानकारी के अनुसार ट्विटर डील के लिए फंड जुटाने की कवायद में मस्क ने ये शेयर बेचे हैं. यही नहीं, टेस्ला के शेयर बेचने को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट भी किया. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वो इस तरह का काम अब आगे नहीं करेंगे. मतलब कि अब उनकी आगे टेस्ला के शेयरों की बिक्री की कोई और योजना नहीं है. 

इन शेयरों को बीते कुछ दिन में 872.02 डॉलर से 999.13 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर बेचा गया. ज्यादातर शेयर मंगलवार को बिके जब इनमें 12 फीसदी की गिरावट आई थी. विश्लेषकों का कहना है कि टेस्ला के निवेशकों को यह आशंका है कि ट्विटर के कारण मस्क का ध्यान टेस्ला से भटक जाएगा और इस इलेक्ट्रिक कार कंपनी के संचालन में उनकी दिलचस्पी कम हो जाएगी. मस्क ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण का समझौता किया है. 

बताते चलें कि सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर का मार्च तिमाही का मुनाफा 51.3 करोड़ डॉलर रहा है. ट्विटर ने गुरुवार को कहा कि जनवरी से मार्च के बीच उसका राजस्व 16 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.2 अरब डॉलर हो गया. उसके यूजर्स की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में समीक्षाधीन अवधि में 16 फीसदी बढ़ गई. उसके सक्रिय यूजर्स की दैनिक औसत संख्या 22.9 करोड़ है.

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :एलन मस्कट्विटरटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम