लाइव न्यूज़ :

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत में लांच को लेकर दी अहम जानकारी, सरकार पर दिया बड़ा बयान

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2022 11:59 IST

भारत में टेस्ला के लांच को लेकर सीईओ एलन मस्क का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भारतीय बाजार में टेस्ला की एंट्री को लेकर अहम जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने भारत में टेस्ला के लांच को लेकर अहम जानकारी साझा की।सोशल मीडिया यूजर को ट्वीट के जरिये एलन मस्क ने जवाब दिया।

नई दिल्ली:टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत में लांच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, भारतीय चाहते हैं कि जल्द से जल्द देश में भी टेस्ला का प्रवेश हो, जिसकी वजह से कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि देश में जल्द ही टेस्ला की एंट्री होने वाली है। मगर अब इस मामले में एक नया डेवलपमेंट सामने आया है, जिसकी पुष्टि खुद मस्क ने की है। बता दें कि ट्वीट के जरिये प्रणय पाथोले नामक एक यूजर ने मस्क से सवाल किया था।

 

अपने ट्वीट में पाथोले ने मस्क से पूछा था, 'एलन मस्क भारत में टेस्ला की लॉन्चिंग के बारे में कोई और अपडेट? यह बहुत बढ़िया हैं और दुनिया के हर कोने में रहने के लायक हैं!' इसके जवाब में एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी भी सरकार के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा हूं।' ऐसे में मस्क ने उन सबकी अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि टेस्ला जल्द ही भारत में शानदार एंट्री करने वाली है। मस्क के ट्वीट से यह बात साफ हो गई है कि अपनी कार को लांच करने के लिए उन्हें भारत में 'कई चुनौतियों' का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, उनकी कंपनी इस मामले में लगातार भारत सरकार के साथ काम कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल-फिलहाल में मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कंपनी के भारतीय बाजार में प्रवेश करने से पहले ईवी पर आयात कर में कटौती करने का आग्रह किया था। दरअसल, भारत में आयातित कारों पर 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच सीमा शुल्क है। मस्क ने यह भी कहा था कि भारत में टैक्स दुनिया में सबसे ज्यादा है और इसलिए, भारतीय ईवी बाजार में प्रवेश करने से पहले वो चाहते हैं कि इसमें कटौती की जाए। हालांकि, मस्क का ये बयान बहुत सारे भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं को पसंद नहीं आया था क्योंकि उनका मानना था कि यह स्थानीय विनिर्माण में निवेश को हतोत्साहित कर सकता है।

टॅग्स :एलन मस्कटेस्लाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम