लाइव न्यूज़ :

ट्विटर स्पैम एकाउंट्स मामले पर बोले एलन मस्क- 'डील तब तक आगे नहीं बढ़ सकती जब तक...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2022 14:00 IST

ट्विटर पर नकली/स्पैम खातों को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि जब तक ट्विटर सीईओ नहीं चाहते तब तक सौदा आगे नहीं बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के सीईओ ने सोमवार को कहा था कि स्पैम खातों के लिए पिछली चार तिमाहियों में उनका वास्तविक आंतरिक अनुमान 5 प्रतिशत से कम था।हालांकि, उन्होंने कहा कि यह विशिष्ट अनुमान बाहरी रूप से नहीं किया जा सकता है।

नई दिल्ली: ट्विटर पर नकली/स्पैम खातों का मामला काफी बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के अधिग्रहण सौदे में जटिलताएं पैदा हो रही हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वास्तविक लोगों के अनुभव को स्पैम कैसे नुकसान पहुंचाता है, इस पर विचार करने के एक दिन बाद मस्क ने कहा है कि जब तक अग्रवाल नहीं चाहते तब तक सौदा आगे नहीं बढ़ सकता है।

ट्विटर के सीईओ ने सोमवार को कहा था कि स्पैम खातों के लिए पिछली चार तिमाहियों में उनका वास्तविक आंतरिक अनुमान 5 प्रतिशत से कम था। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह विशिष्ट अनुमान बाहरी रूप से नहीं किया जा सकता है। वहीं, दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि उनका प्रस्ताव (अधिग्रहण सौदा) ट्विटर के एसईसी फाइलिंग के सटीक होने पर आधारित था। 

वह एक रिपोर्ट का जवाब दे रहे थे जिसमें दावा किया गया था कि एलन मस्क एक बेहतर ट्विटर डील की तलाश कर रहे हैं क्योंकि 44 बिलियन डॉलर बहुत अधिक है, जिसमें 20 प्रतिशत यूजर्स नकली या स्पैम खाते हैं। इसका जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि 20 फीसदी फर्जी/स्पैम खाते, जबकि ट्विटर के दावे का 4 गुना, *बहुत* अधिक हो सकता है। 

उन्होंने ये भी लिखा कि मेरा प्रस्ताव ट्विटर के एसईसी फाइलिंग के सटीक होने पर आधारित था। कल ट्विटर के सीईओ ने सार्वजनिक रूप से 5 फीसदी से कम का सबूत दिखाने से इनकार कर दिया। यह सौदा तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक वह नहीं चाहते। वहीं, अपने एक अन्य ट्वीट में मस्क ने कहा, "ऐसा लगता है कि ट्विटर को बाहरी सत्यापन का स्वागत करना चाहिए यदि उनके दावे सही हैं।" 

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कटेस्लापराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा