लाइव न्यूज़ :

पराग अग्रवाल को हटाने की तैयारी, एलन मस्क ने नए ट्विटर सीईओ को लाइन अप किया: रिपोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2022 18:19 IST

पराग अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी के रूप में नामित किया गया था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि जब तक कंपनी की बिक्री पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे अपनी इस भूमिका में बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने ट्विटर के संभावित नए सीईओ को लाइन अप किया एलन मस्क पहले ही कह चुके हैं उन्हें सैन फ्रांसिस्को की टीम पर नहीं है भरोसा

नई दिल्ली:एलन मस्क ने ट्विटर को टेक ओवर करने के बाद इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में बड़े परिवर्तन की तैयारी कर ली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक अनाम स्रोत के हवाले से दावा किया है कि एलन मस्क ने ट्विटर के लिए एक नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को लाइन अप किया है, जो सोशल नेटवर्क की 44 बिलियन डॉलर की बिक्री पूरी होने के बाद सीईओ पराग अग्रवाल की जगह लेंगे। मस्क ने पिछले महीने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से कहा था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के प्रबंधन पर भरोसा नहीं है।

पराग अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी के रूप में नामित किया गया था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि जब तक कंपनी की बिक्री पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे अपनी इस भूमिका में बने रहेंगे। समाचार एजेंसी ने बताया कि जिस स्रोत ने रॉयटर्स को मस्क की योजनाओं के बारे में बताया, उसने अपनी पहचान को बताने से इनकार किया है।

रिसर्च फर्म इक्विलर के अनुसार, अग्रवाल को सोशल मीडिया कंपनी में नियंत्रण में बदलाव के 12 महीनों के भीतर समाप्त करने पर $42 मिलियन प्राप्त होने का अनुमान है।

हालांकि कंपनी के अधिग्रहण के बाद कंपनी में अपने भविष्य को लेकर अब तक पराग अग्रवाल आश्वस्त दिखाई दिए हैं। 28 अप्रैल को अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैंने यह जॉब ट्विटर की बेहतरी के लिए उसमें बदलाव करने के लिए लिया है, जहां हमें इसकी आवश्यकता है हम करेंगे और सेवा को मजबूत बनाएंगे। हमें उन लोगों पर गर्व है जो शोर के बावजूद फोकस और तत्परता के साथ काम करना जारी रखते हैं।

वहीं एक उन्हीं के नाम के पैरोडी अकाउंट ने जब यह लिखा, मुझे लगा कि हमें बाहर कर दिया गया है, तब उन्होंने इसके जवाब में लिखा, नहीं,  हम अभी यहीं हैं। 

टॅग्स :पराग अग्रवालट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?