लाइव न्यूज़ :

नए यूजर्स को एक्स पर नई पोस्ट लिखने, कमेंट और लाइक करने के लिए देना होगा पैसा, एलोन मस्क ला रहे हैं नया प्लान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 16, 2024 12:56 IST

मस्क का कहना है कि ये कदम फर्जी अकाउंटस् पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। मस्क ने कहा है कि स्पैम और बॉट एक्स पर एक बड़ा खतरा हैं और उन्हें लगता है कि उनकी वृद्धि को रोकने का एकमात्र तरीका प्लेटफ़ॉर्म पर नए लोगों से शुल्क लेना है।

Open in App
ठळक मुद्देएलोन मस्क जल्द ही नए यूजर्स के लिए एक पेड टियर ला रहे हैंनई पोस्ट लिखने, कमेंट और लाइक करने के लिए देना होगा पैसाये कदम फर्जी अकाउंटस् पर रोक लगाने के लिए लिया गया है

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलोन मस्क जल्द ही नए यूजर्स के लिए एक पेड टियर ला रहे हैं। इसके बाद नई पोस्ट लिखने, उत्तर देने या यहां तक ​​कि प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट को लाइक करने के लिए भी पैसे देने होंगे। मस्क का कहना है कि ये कदम फर्जी अकाउंटस् पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। मस्क ने कहा है कि स्पैम और बॉट एक्स पर एक बड़ा खतरा हैं और उन्हें लगता है कि उनकी वृद्धि को रोकने का एकमात्र तरीका प्लेटफ़ॉर्म पर नए लोगों से शुल्क लेना है।

हालांकि ये साफ किया गया है कि एक्स पर अकाउंट बनाने और लोगों को फॉलो करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन जो कोई भी एक्स पर सक्रिय गतिविधि करना चाहेगा उसे सटीक विवरण देना होगा। सटीक विवरण दिए बिना वार्षिक शुल्क लिया जाएगा। नए खातों को पोस्ट करने, लाइक करने, बुकमार्क करने और उत्तर देने से पहले एक छोटा सा वार्षिक शुल्क देना आवश्यक होगा। शुल्क कितना होगा इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। 

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार मस्क प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ बड़े बदलावों की योजना बना रहे हैं। एक्स पर अधिकांश सुविधाओं को चार्ज किया जा सकता है। जबसे एलोन मस्क ने एक्स की कमान संभाली है जबसे इस प्लेटफार्म में कई बदलाव हुए हैं। X पर अब Audio और Video Calling फीचर रोलआउट होना शुरू हो गया है। अब आप वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह किसी को भी X के जरिए कॉल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पैसा देना होता है। यहां तक कि अब अकाउंट वेरिफाइड कराने के लिए भी पैसा देना होता है। अगर आप एक्स पर ब्लू टिक चाहते हैं तो आपको हर महीने 900 रुपये की सब्सक्रिप्शन देना होगा।

टॅग्स :एलन मस्कबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां