लाइव न्यूज़ :

दुनिया के फिर सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, 187 बिलियन डॉलर तक पहुंची संपत्ति

By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2023 10:50 IST

पिछले साल नवंबर में ही मस्क ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेच दिए थे।चार नवंबर से आठ नवंबर के बीच मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के अपने 1.95 करोड़ शेयरों की बिक्री की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दिसंबर में मस्क को पछाड़कर एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड आरनो ने पहला स्थान हासिल किया था।रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल टेस्ला के शेयरों में 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Elon Musk richest perso: टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के फिर सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन एलन मस्क 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में मस्क को पछाड़कर एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड आरनो और उनका परिवार ने पहला स्थान हासिल कर लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल टेस्ला के शेयरों में 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसके बदौलत मस्क दुनिया के अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं LVMH के बर्नार्ड आरनो की ऑटोमेकर के शेयरों में पिछले कुछ समय में काफी गिरावट देखी गई।  ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस साल 6 जनवरी से, टेस्ला मॉडल में ग्राहकों की दिलचस्पी निवेशकों की मांग की वजह से टेस्ला स्टॉक 100 प्रतिशत बढ़ गया है।

नवंबर 2021 और दिसंबर 2022 के बीच, ट्विटर के मालिक मस्क की कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से अधिक गिर गई थी, जो हाल के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट मानी गई। पिछले साल नवंबर में ही मस्क ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेच दिए थे।चार नवंबर से आठ नवंबर के बीच मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के अपने 1.95 करोड़ शेयरों की बिक्री की थी।

इससे पहले अगस्त में उन्होंने टेस्ला में अपने सात अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 तक मस्क ने टेस्ला में कुल मिलाकर  अपने 19 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेचे थे। इन शेयर की बिक्री उन्होंने ट्विटर के साथ हुए 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा करने के लिए शुरू की थी।

टॅग्स :एलन मस्कटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत