लाइव न्यूज़ :

आयशर के बोर्ड ने सिद्धार्थ लाल को फिर एमडी नियुक्त किया, फिर से ली जाएगी शेयरधारकों की मंजूरी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:37 IST

Open in App

आयशर मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसने सिद्धार्थ लाल को नए पारिश्रमिक पैकेज के साथ एक मई 2021 से कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने का निर्णय लिया है। एक सप्ताह पहले कंपनी के शेयरधारकों ने लाल की फिर से नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने 17 अगस्त 2021 को हुई 39वीं वार्षिक आमसभा की बैठक (एजीएम) के नतीजे पर सोमवार को चर्चा की। आयशर मोटर्स ने एक बयान में कहा कि प्रबंध निदेशक के रूप में लाल की फिर से नियुक्ति और पारिश्रमिक पेशकश से संबंधित मामले पर व्यापक चर्चा हुई और बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें एक मई 2021 से प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने का फैसला किया। बोर्ड अब डाक मतपत्र के जरिए प्रस्ताव की मंजूरी के लिए शेयरधारकों के पास वापस जाएगा। पिछले हफ्ते कंपनी के शेयरधारकों ने प्रबंध निदेशक के रूप में लाल की फिर से नियुक्ति को खारिज कर दिया था। शेयरधारकों ने लाल के पारिश्रमिक पैकेज में प्रस्तावित वृद्धि के कारण प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररॉयल एनफील्ड ने नयी क्लासिक 350 पेश की, कीमत 1.84 लाख रुपये

कारोबारआयशर मोटर्स के शेयरधारकों ने सिद्धार्थ लाल की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी