लाइव न्यूज़ :

Edutap Learning Solutions: 300000 रुपये का जुर्माना, आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा को लेकर गलत विज्ञापन, सीसीपीए ने कहा- 15 दिन में करो भुगतान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2024 18:47 IST

Edutap Learning Solutions: उपभोक्ता निगरानी संस्था ने पाया कि एडु टैप के यूट्यूब तथा टेलीग्राम चैनल पर विज्ञापनों में प्रतिष्ठित आरबीआई परीक्षा के लिए चुने गए 144 उम्मीदवारों के नाम और तस्वीरें दिखाई गईं।

Open in App
ठळक मुद्देEdutap Learning Solutions: कंपनी को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।Edutap Learning Solutions: उम्मीदवारों ने मंच से कौन से खास ‘कार्से’ किए थे यह अहम जानकारी इनमें नहीं दी गई।Edutap Learning Solutions: 57 ने केवल एडु टैप द्वारा निःशुल्क प्रदान किए जाने वाले 'इंटरव्यू गाइडेंस कोर्स' में हिस्सा लिया था।

Edutap Learning Solutions: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक विज्ञापन देने के लिए एडटेक कंपनी एडु टैप लर्निंग सॉल्यूशंस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने विज्ञापन में दावा किया था कि उसके 144 छात्रों का चयन 2023 में आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के लिए हुआ है। सीसीपीए ने 12 जून को जारी आदेश में एडु टैप को सभी इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया से ‘‘ विवादित विज्ञापन’’ को तुरंत हटाने या वापस लेने का निर्देश दिया। कंपनी को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

उपभोक्ता निगरानी संस्था ने पाया कि एडु टैप के यूट्यूब तथा टेलीग्राम चैनल पर विज्ञापनों में प्रतिष्ठित आरबीआई परीक्षा के लिए चुने गए 144 उम्मीदवारों के नाम और तस्वीरें दिखाई गईं। हालांकि, इन उम्मीदवारों ने मंच से कौन से खास ‘कार्से’ किए थे यह अहम जानकारी इनमें नहीं दी गई।

सीसीपीए के जांच के निष्कर्षों के अनुसार, 144 उम्मीदवारों में से 57 ने केवल एडु टैप द्वारा निःशुल्क प्रदान किए जाने वाले 'इंटरव्यू गाइडेंस कोर्स' में हिस्सा लिया था। यह पाठ्यक्रम उम्मीदवार द्वारा आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के प्रारंभिक और मुख्य चरणों को उत्तीर्ण करने के बाद शुरू होता है।

सीसीपीए के आदेश में कहा गया कि एडू टैप ने सफल छात्रों द्वारा चुने गए ‘कोर्स’ के प्रकार तथा अवधि के बारे में ‘‘जानबूझकर महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई’’ ताकि ‘‘ लोगों को गुमराह किया जा सके।’’ नियामक ने एडू टैप द्वारा विज्ञापनों में आरबीआई के प्रतीक चिह्न का बिना अनुमति के उपयोग करने पर भी आपत्ति जतायी।

यूट्यूब पर एडु टैप के 3.59 लाख सब्सक्राइबर हैं तथा विभिन्न मंचों पर लगभग 15,000 ‘पेड यूजर’ (भुगतान कर सेवाएं लेने वाले) हैं। कंपनी से संपर्क किया गया, लेकिन उसने सीसीपीए के आदेश पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)भारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?