लाइव न्यूज़ :

हजारों नौकरी के साथ अगले दो-तीन साल में 120 करोड़ रुपये निवेश की योजना, शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2023 11:25 IST

फिजिक्सवाला की शाखा फिजिक्सवाला स्किल्स की योजना कोष से प्रौद्योगिकी और मंच का विकास, देशी भाषा के पाठ्यक्रम सहित सामग्री तैयार करने, उद्योग के विशेषज्ञों को जोड़ने और नौकरी प्रदान करने के लिए परिवेश को मजबूत करने की है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी यह निवेश अपने प्रौद्योगिकी कौशल मंचों के विस्तार में करेगी।अगले दो-तीन साल में 120 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनायी है।व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ स्थानीय भाषाओं में प्रशिक्षण की भी बड़ी कमी है।

नई दिल्लीः शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला ने अगले दो-तीन साल में 120 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनायी है। कंपनी यह निवेश अपने प्रौद्योगिकी कौशल मंचों के विस्तार में करेगी। हजारों लोगों को नौकरी की उम्मीद है।

फिजिक्सवाला की शाखा फिजिक्सवाला स्किल्स की योजना कोष से प्रौद्योगिकी और मंच का विकास, देशी भाषा के पाठ्यक्रम सहित सामग्री तैयार करने, उद्योग के विशेषज्ञों को जोड़ने और नौकरी प्रदान करने के लिए परिवेश को मजबूत करने की है।

फिजिक्सवाला के सह-संस्थापक प्रतीक माहेश्वरी ने कहा कि फिजिक्सवाला स्किल्स का लक्ष्य प्रौद्योगिकी और कौशल विकास पाठ्यक्रमों तक पहुंच को सुगम और सस्ता बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ स्थानीय भाषाओं में प्रशिक्षण की भी बड़ी कमी है।

माहेश्वरी ने कहा, “फिजिक्सवाला स्किल्स अगले दो-तीन साल में 120 करोड़ रुपये का निवेश कर इस खाई को पाटने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विशेषज्ञों की ओर से मूल जानकारी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराई जा सके।”

टॅग्स :दिल्लीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है