लाइव न्यूज़ :

एमएमटीसी धोखाधड़ी मामले में ईडी ने आभूषण कंपनी की 363 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:39 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी से कथित धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में एक आभूषण कंपनी की 363 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की हैं। एक बयान में कहा गया है कि धन शोधन रोधक कानून के तहत एमबीएस ज्वेलर्स प्राइवेट लि., एमबीएस इम्पेक्स प्राइवेट लि., सुकेश गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नीतू गुप्ता, वंदना गुप्ता और उनके समूह की इकाई की 45 अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर कुर्क किया गया है। ईडी ने यह मामला हैदराबाद में सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्राथमिकी और आरोपपत्र (2014 में दाखिल किया गया) के आधार पर सुकेश गुप्ता और अन्य पर दायर किया था। यह मामला क्रेता ऋण योजना के तहत गोल्ड बुलियन की खरीद में एमएमटीसी लि. (मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन) के साथ धोखाधड़ी से संबंधित है। ईडी का आरोप है कि सुकेश गुप्ता ने एमएमटीसी, हैदराबाद के कुछ अधिकारियों के साथ साठगांठ में बिना फॉरेक्स कवर के सोना उठाया। यहां तक कि गुप्ता ने पर्याप्त गारंटी भी जमा नहीं कराई। ईडी के अनुसार, ‘‘गुप्ता के बकाया की एमएमटीसी मुख्यालय में लगातार गलत जानकारी दी गई। गुप्ता की कंपनी ने अपने व्यक्तिगत लाभ में लगातार एमएमटीसी से सोना उठाया। इससे एमएमटीसी को 504.34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।’’ एजेंसी ने कहा कि गुप्ता ने एमएमटीसी, हैदराबाद के विभिन्न अधिकारियों से साठगांठ में अपने खाते की सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?