लाइव न्यूज़ :

त्योहारों पर तोहफा?, अनुषंगी कंपनियों के 2.1 लाख और एससीसीएल के 38000 गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 11:43 IST

प्रदर्शन-आधारित पुरस्कार (पीएलआर) किसी व्यक्ति को विशिष्ट, मापनीय लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिया जाने वाला भुगतान या लाभ है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोल इंडिया, घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती है।एससीसीएल पर 380 करोड़ रुपये का कुल वित्तीय बोझ पड़ेगा।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) जैसी कोयला क्षेत्र की कंपनियों ने त्योहारों के मद्देनजर अपने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए 1.03 लाख रुपये के पुरस्कार की शुक्रवार को घोषणा की। प्रदर्शन-आधारित पुरस्कार (पीएलआर) किसी व्यक्ति को विशिष्ट, मापनीय लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिया जाने वाला भुगतान या लाभ है।

इसका उद्देश्य कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सभी अनुषंगी कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के योगदान एवं कड़ी मेहनत को मान्यता देना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें उनके प्रयासों के लिए उचित पुरस्कार मिले।

पीएलआर से सीआईएल, उसकी अनुषंगी कंपनियों के करीब 2.1 लाख गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों और एससीसीएल के करीब 38,000 गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को लाभ होगा। कोल इंडिया, घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती है।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ कोयला उद्योग के लिए संयुक्त द्विपक्षीय समिति की मानकीकरण समिति की छठी बैठक के बाद इस प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ पीएलआर से सीआईएल पर 2,153.82 करोड़ रुपये और एससीसीएल पर 380 करोड़ रुपये का कुल वित्तीय बोझ पड़ेगा।’’

टॅग्स :Coal IndiaDhanbadCoal India Limited
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारतझारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: 3,500 वोट से जीते, अरविंद राणा हजारीबाग नगर निगम के नए मेयर?, जानिए रांची, धनबाद और अन्य शहर का हाल

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!