लाइव न्यूज़ :

डीआरटी ने मैकडॉवेल होल्डिंग्स के 38 लाख रुपये के शेयर बेचे

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:22 IST

Open in App

ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के वसूली अधिकारी ने बुधवार को मैकडॉवेल होल्डिंग्स लि. के 38 लाख रुपये के शेयरों को खुले बाजार सौदों के माध्यम से बेच दिया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पार जारी जानकारी के अनुसार वसूली न्यायाधिकरण ने मैकडॉवेल होल्डिंग्स के 88,458 शेयरों को 42.84 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेच दिया। इन शेयरों की कुल कीमत 37.89 लाख रुपये है। मैकडॉवेल होल्डिंग्स के शेयर बुधवार को पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 1.06 प्रतिशत घटकर 41.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। इससे पहले जून में डीआरटी के वसूली अधिकारी ने खुले बाजार सौदे के जरिए यूनाइटेड स्पिरिट्स लि. के 716 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेच दिए थे। जून में ही इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि डीआरटी ने यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड के 5,800 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेच दिये। ये शेयर मनी-लांड्रिंग रोधी कानून के तहत कुर्क किये गये थे। भगोडे कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी की जांच के हिससे के तौर पर इन शेयरों को कुर्क किया गया था। इसके अलावा एक अलग सौदे में बुधवार को केकेआर मॉरीशस पीई इन्वेस्टमेंट II लि. ने कॉफी डे एंटरप्राइज के कुल 19,03,533 शेयरों को 29.45 रुपये प्रति शेयर में बेच दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम