लाइव न्यूज़ :

Donald Trump-Tim Cook: हम नहीं चाहते कि आप भारत में निर्माण करें?, डोनाल्ड ट्रम्प ने एप्पल सीईओ टिम कुक से कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2025 14:30 IST

Donald Trump-Tim Cook: भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ वाले देशों में से एक है, इसलिए भारत में बिक्री करना बहुत कठिन है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क को शून्य करने की पेशकश की है।दोहा में आयोजित व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में यह बात कही।आईफोन के लिए विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना पर चर्चा की।

Donald Trump-Tim Cook: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वे नहीं चाहते कि वे "भारत में निर्माण करें" और "भारत खुद अपना ख्याल रख सकता है।" दोहा में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें टिम कुक के साथ "थोड़ी समस्या" है। "मैंने उनसे कहा, मेरे दोस्त, मैं आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार कर रहा हूँ। आप 500 बिलियन डॉलर लेकर आ रहे हैं, लेकिन अब मैं सुन रहा हूँ कि आप पूरे भारत में निर्माण कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें। यदि आप भारत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आप भारत में निर्माण कर सकते हैं क्योंकि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ वाले देशों में से एक है, इसलिए भारत में बिक्री करना बहुत कठिन है।

 

ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क को शून्य करने की पेशकश की है, हालांकि भारत की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। ट्रंप ने पश्चिम एशिया की यात्रा के दौरान कतर की राजधानी दोहा में आयोजित व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में यह बात कही।

इससे पहले उन्होंने एप्पल द्वारा वहां अपने आईफोन के लिए विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना पर चर्चा की। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत में बिक्री करना बेहद कठिन है और उन्होंने हमें एक ऐसा समझौता पेश किया है जिसके तहत वे मूलतः हमसे कोई शुल्क नहीं लेने को तैयार हैं।’’

भारत, अमेरिका का करीबी साझेदार है और क्वाड का हिस्सा है। क्वाड चार देशों का एक समूह है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाएप्पल वॉचटिम कुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर