लाइव न्यूज़ :

Donald Trump Imposing Tariffs On India: क्या हार्ले डेविडसन एक बार फिर भारत में रफ्तार पकड़ेगी?, जानें शुरुआती कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2025 15:01 IST

Donald Trump Imposing Tariffs On India: महीने की शुरुआत में पेश किए गए बजट में पहले ही आयातित महंगी बाइकों पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने 2020 में अपना विनिर्माण और बिक्री परिचालन बंद कर दिया था। मोटरसाइकिल पर सीमा शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था।भारत में तैयार किया जाता है, शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया।

Donald Trump Imposing Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क पर जोर देने से क्या अमेरिका की लोकप्रिय बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन एक बार फिर भारत में रफ्तार पकड़ेगी। इस महीने की शुरुआत में पेश किए गए बजट में पहले ही आयातित महंगी बाइकों पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है। इस समय भारतीय साझेदार हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर विकसित केवल एक मॉडल एक्स-440 बेचने वाली हार्ले डेविडसन ने कभी भारत में 33 डीलरशिप के साथ 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर 13 मॉडल बाजार में उतारे थे।

इससे पहले कंपनी ने 2020 में अपना विनिर्माण और बिक्री परिचालन बंद कर दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के आम बजट में पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आयातित 1,600 सीसी और उससे अधिक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल पर सीमा शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था।

इसी तरह अर्ध-निर्मित इकाई (एसकेडी) के रूप में आयातित मोटरसाइकिल पर सीमा शुल्क 205 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। सीकेडी यानी ऐसी मोटरसाइकिल जिनके कलपुर्जे बाहर से आते हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह भारत में तैयार किया जाता है, उन पर शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका ज्यादातर आयातित बाइकों पर शून्य शुल्क लगाता है, हालांकि 500 ​​सीसी से 800 सीसी के बीच इंजन क्षमता वाले दोपहिया वाहनों पर 1.2 प्रतिशत और 800 सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों पर 2.4 प्रतिशत शुल्क लगता है।

अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा के बाद भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान के अनुसार नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। अमेरिका ने शुल्क कटौती के भारत के हालिया उपायों का स्वागत किया। हार्ले डेविडसन के भारतीय साझेदार हीरो मोटोकॉर्प से इस ब्रांड के क्षमता विस्तार के संबंध में पूछे गए सवाल का फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। 

टॅग्स :हार्ले डेविडसनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी