लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स के वाहनों की घरेलू बिक्री अगस्त में 53 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:32 IST

Open in App

टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि अगस्त में उसकी कुल घरेलू बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़कर 54,190 इकाई हो गई। कंपनी ने अगस्त 2020 में 35,420 इकाई वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त में 28,018 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 18,583 इकाइयों की तुलना में 51 प्रतिशत अधिक थी। घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अगस्त 2020 में पहले के 17,889 इकाइयों से 66 प्रतिशत बढ़कर 29,781 इकाई रही। कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी वैश्विक स्तर पर वाहन उद्योग को प्रभावित कर रही है। पूर्वी एशिया में हाल के लॉकडाउन ने आपूर्ति की स्थिति को खराब कर दिया है और इसलिए टाटा मोटर्स आने वाले महीनों में उत्पादन और उठाव मात्रा को कम करने के लिए बाध्य है। कंपनी ने कहा, "स्थिति अस्थिर है और हम इसके प्रभाव को कम करने के लिए काम करना जारी रखेंगे...।’’ उल्लेखनीय है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,000 से अधिक रही। कंपनी ने कहा है, ‘‘ऑर्डर बुक मजबूत है और हमारा लक्ष्य आपूर्ति चुनौतियों के बावजूद अपनी क्षमता के अनुसार मजबूत मांग को पूरा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकारों की कीमतों में 1.56 लाख तक की हुई कटौती, GST दर में बदलाव के बाद टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक, कार निर्माता कंपनियों ने जारी की कारों की नई कीमतें

कारोबारTata Curvv: 9.99 लाख में लॉन्च हुई 'टाटा कर्व', क्रेटा, सेल्टॉस और विटारा से होगा मुकाबला...

कारोबारइन 3 शेयरों ने किया मालामाल, निवेशकों को 1 साल में मिला बंपर रिटर्न

कारोबारSingur Land Case: ऐतिहासिक सिंगुर फैसले में बंगाल को टाटा को ₹766 करोड़ का भुगतान करने का दिया गया आदेश

कारोबारTata Motors: टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का सीएनजी संस्करण पेश किया, अल्ट्रोज आईसीएनजी 7.55 लाख और 10.55 लाख रुपये के बीच छह संस्करणों में उपलब्ध, जानें खासियत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?