लाइव न्यूज़ :

Dollar VS Rupees: डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 86.93 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2025 10:38 IST

Dollar VS Rupees: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 अंक पर और निफ्टी 94.3 अंक की बढ़त के साथ 25,144.85 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

Dollar VS Rupees:  घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने से रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.04 प्रति डॉलर पर खुला।

फिर 86.93 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.07 पर मजबूती के साथ बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.30 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 अंक पर और निफ्टी 94.3 अंक की बढ़त के साथ 25,144.85 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत चढ़कर 67.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयामनीबिजनेसUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित