लाइव न्यूज़ :

प्रतिदिन 3 घंटे से अधिक समय तक जरूरत से ज्यादा सोचने में बीता रहे भारतीय?, सर्वेक्षण में 2100 लोग शामिल, खाने से लेकर उपहार खरीदने में प्रौद्योगिकी का सहारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 05:17 IST

सर्वेक्षण में 2,100 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें पाया गया कि 81 प्रतिशत भारतीय प्रतिदिन तीन घंटे से अधिक समय तक जरूरत से ज्यादा सोचने में बिताते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचार में से एक शख्स ने स्वीकार किया कि "यह एक निरंतर आदत है।डिकोड करने से लेकर उपहार खरीदने का निर्णय लेने तक के लिए किया।संकट के वक्त नहीं होता है, बल्कि छोटी से छोटी बात, नियमित निर्णयों में भी होता है।

नई दिल्लीः रेस्तरां में व्यंजन चुनने से लेकर उपहार खरीदने जैसे छोटे-छोटे निर्णयों में भी अब बड़ी संख्या में भारतीय प्रौद्योगिकी का सहारा ले रहे हैं। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली है। ‘सेंटर फ्रेश’ और ‘यूगव’ की साझा रिपोर्ट बताती है कि नए जमाने के डिजिटल उपकरण जैसे ‘चैटजीपीटी’ और गूगल, अब भारतीयों के लिए अनिश्चित परिस्थितियों में सही जानकारी और स्पष्टता पाने का प्रमुख माध्यम बनते जा रहे हैं। सर्वेक्षण में 2,100 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें पाया गया कि 81 प्रतिशत भारतीय प्रतिदिन तीन घंटे से अधिक समय तक जरूरत से ज्यादा सोचने में बिताते हैं।

चार में से एक शख्स ने स्वीकार किया कि "यह एक निरंतर आदत है।" 'इंडिया ओवरथिंकिंग रिपोर्ट' के अनुसार, तीन में से एक व्यक्ति ने ज्यादा सोच विचार से निपटने के लिए गूगल या ‘चैटजीपीटी’ का उपयोग किया है और इसका इस्तेमाल एक छोटे संदेश को डिकोड करने से लेकर उपहार खरीदने का निर्णय लेने तक के लिए किया।

सर्वेक्षण में देश भर के छात्र, पेशेवर और खुद का व्यवसाय करने वाले लोग शामिल थे। सर्वेक्षण में पाया गया कि भारत में ज्यादा सोचना (ओवर थिंकिंग) दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है और ऐसा सिर्फ संकट के वक्त नहीं होता है, बल्कि छोटी से छोटी बात, नियमित निर्णयों में भी होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 63 प्रतिशत लोगों ने कहा कि किसी रेस्तरां में व्यंजन चुनना "किसी राजनीतिक नेता को चुनने से भी अधिक तनावपूर्ण है।" इसमें कहा गया है, “अनिश्चितता का सामना करने पर, भारतीय स्पष्टता के लिए तेजी से प्रौद्योगिकी की ओर रुख कर रहे हैं।”

टॅग्स :नौकरीFood Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम