लाइव न्यूज़ :

डीज़ल की कीमत आसमान पर, पेट्रोल ने तोड़ा पिछले तीन साल का रिकॉर्ड

By सुवासित दत्त | Updated: January 16, 2018 11:15 IST

सोमवार को दिल्ली में डीज़ल की कीमत 61.74 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 64.40 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 65,74 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 65.08 रुपये प्रति लीटर रही।

Open in App

देशभर में डीज़ल की कीमतें आसमान पर छू रही हैं। वहीं, पेट्रोल की कीमतों ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंटरनेशन क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल होने के बाद पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर महंगाई और इंपोर्ट ड्यूटी पर भी पड़ सकता है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में डीज़ल की कीमत 61.74 रुपये प्रति लीटर रही। वहीं, कोलकाता में डीज़ल की कीमत 64.40 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 65.74 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में प्रति लीटर डीज़ल की कीमत 65.08 रुपये रही।

15 जनवरी को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीज़ल (प्रति लीटर)
दिल्ली71.18 रुपये61.74 रुपये
कोलकाता73.91 रुपये64.40 रुपये
मुंबई79.06 रुपये65.74 रुपये
चेन्नई73.80 रुपये65.08 रुपये

वहीं, दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों ने जुलाई 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.18 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.91 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 79.06 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 73.80 रुपये प्रति लीटर रही।

2018 ऑटो एक्सपो : Tata H5 एसयूवी होगी शोकेस, जानें इसकी खासियत

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से देश में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को बाज़ार के अधीन कर दिया गया है जिसके तहत 90 फीसदी रिटेल बाज़ार पर स्टेट कंपनियों का कंट्रोल होता है। पेट्रोल-डीज़ल की रिटेल कीमतें ओपन मार्केट में तय होती हैं और इनपर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं होता। इस कीमत में मार्केटिंग मारजीन, डीलर्स कमिशन और गवर्नमेंट ड्यूटी शामिल रहता है।

जानकारों का ये भी मानना है कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट की बढ़ती कीमतों का दूर तक असर हो सकता है। इसका सरकार पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जानकारों ने कहा कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा होती हैं तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीज़ल की कीमतेंतेल की कीमतें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबारCNG Price Today: दिल्ली-एनसीआर वालों को डबल झटका! 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, जानें अब क्या हैं नए रेट्स

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है