लाइव न्यूज़ :

डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:01 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने गुरुवार को डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन पेट्रोल की दर अपरिवर्तित रही। सरकारी तेल कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में डीजल की कीमत 89.67 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 89.47 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इससे पहले बुधवार को भी इतनी कटौती की गई थी। गुरुवार को हालांकि पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर के भाव पर था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि वह आने वाले महीनों में संपत्ति की खरीद को कम करना शुरू कर देगा, जिससे जिंस की कीमतों में कमी आएगी तथा डॉलर मजबूत होगा। फेडरल रिजर्व के इस फैसले के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर कच्चे तेल की कीमत मई के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है। ब्रेंट कच्चा तेल 2.13 डॉलर की गिरावट के साथ 66.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 2.39 डॉलर गिरकर 63.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर है। भारत अपनी तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर