लाइव न्यूज़ :

डीएचएफएल मामला: ऑडिटर ने 6,182 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक और लेन-देन का पता लगाया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) ने सोमवार को कहा कि उसके लेन-देन की लेखा परीक्षा कर रहे ऑडिटर ग्रांट थॉर्नटन ने कंपनी में 6,182 करोड़ रुपये के एक और फर्जी लेनदेन की सूचना दी है।

डीएचएफएल ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि कंपनी के प्रशासक ने लेन-देन ऑडिटर के रूप में नियुक्त पेशेवर एजेंसी से एक प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त की, जिसमें कहा गया है कि कुछ लेनदेन ऐसे हैं, जिनमें मूल्य को कम आंका गया है, धोखाधड़ी वाले हैं और पक्षपाती हैं।

कंपनी ने कहा कि इस धोखाधड़ी भरे लेनदेन के मौद्रिक प्रभाव को लगभग 6,182.11 करोड़ रुपये आंका गया है, जिसमें 210.85 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में हुये नुकसान के भी शामिल हैं।

डीएचएफएल का प्रबंधन कंपनी में धोखाधड़ी का पता चलने के बाद अभी दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत नियुक्त प्रशासक के मातहत है। प्रशासक ने कंपनी द्वारा किये गये लेन-देन का ऑडिट करने के लिये ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?