लाइव न्यूज़ :

ब्याज दरों में कटौती के RBI ने लिए फैसले, तो परेशान जमाकर्ता निकाल रहे हैं बैंकों से जमा राशि

By शीलेष शर्मा | Updated: May 29, 2020 19:28 IST

नकदी की निकासी ने रिकॉर्ड कायम किया है चार सप्ताह में 84461 करोड़ की नकद राशि देश भर में बैंकों से निकाली गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नकदी निकासी का एक बड़ा कारण रिज़र्व बैंक की नीतियों को मानती है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के फैसलों ने 30 करोड़ जमा कर्ताओं के साथ धोखा किया है।

नयी दिल्ली:  सरकार और रिज़र्व बैंक के फैसलों से  लॉक डॉउन में लोगों का बैंकों से विश्वास लगातार उठता जा रहा है ,आंकड़े बताते हैं कि लॉक डॉउन के दौरान जमाकर्ताओं ने बैंकों से बड़े पैमाने पर अपनी जमा धन राशि की निकासी की है, लगभग 53 हज़ार करोड़ की बड़ी रकम की निकासी लॉक डॉउन के शुरूआती पखवाड़े में ही लोगों ने निकाल ली, दरअसल आमतौर पर भारतीय बचत की अनेक स्कीमों जिसमें फ़िक्स डिपॉज़िट ,पीपीएफ ,एनएससी ,केवीपी शामिल हैं में भविष्य के लिये जमा करते आये हैं।

इतना ही नहीं नकदी की निकासी ने भी रिकॉर्ड कायम किया है चार सप्ताह में 84461 करोड़ की नकद राशि देश भर में बैंकों से निकाली गयी। कांग्रेस इसका एक बड़ा कारण रिज़र्व बैंक की नीतियों को मानती है। पार्टी की दलील है कि जिस तरह आरबीआई जमा पर ब्याज दरों को घटा रही है उसका व्यापक असर लोगों पर पड़ रहा है।

पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के फैसलों ने 30 करोड़ जमा कर्ताओं के साथ धोखा किया है ,यदि केवल स्टेट बैंक की बात करें तो इन 30 करोड़ जमाकर्ताओं को अपने जमा पर  ब्याज़ से जो राशि मिलती थी उसमें 44670 करोड़ की कमी आयी है। यह रकम सरकार द्वारा घोषित राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज की राशि 186650 करोड़ का 24 फ़ीसदी है ,उल्लेखनीय है कि 30 करोड़ जमाकर्ताओं ने बैंकों की जमा योजनाओं 

में 14 लाख करोड़ का निवेश किया था जो अब लगातार निकासी का रास्ता तैय कर रहा है। एसबीआई ने जिस तरह ब्याज दरों को घटाने का सिलसिला शुरू किया है उससे जमाकर्ताओं का बैंकों से भरोसा उठता जा रहा है। कांग्रेस ने ब्याज दरों की कटौती को तुरंत वापस लेने की भी मांग सरकार से की है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?