लाइव न्यूज़ :

DELHI News: मार्च तक पूरा हो जाएगा अर्बन एक्सटेंशन रोड-2, हवाई अड्डे का सफर होगा आसान, अर्बन एक्सटेंशन रोड यू -2 देगा रोहिणी सेक्टर -22  को रफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 14:06 IST

DELHI News: रोहिणी सेक्टर-22 स्थित यह प्रोजेक्ट अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर) से भी सीधा कनेक्ट होगा, जो कि सीधे एयरपोर्ट से भी कनेक्ट रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रोजेक्ट में निवेश करना निश्चित तौर पर फायदे का सौदा साबित होगा।बेहतर पहुंच क्षेत्र के आस-पास प्रॉपर्टी की कीमतें भी बढ़ाएगा। जानकारी के मुताबिक यूईआर-2 दिल्ली का तीसरा रिंग रोड होगा।

DELHI News: एशिया की अगर सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनियों का नाम लिया जाए तो उसमें रोहिणी भी शामिल है। 60 वर्ग किलोमीटर में फैले रोहिणी में डेवलपमेंट का काम 80 की दशक में शुरू हुआ था। उसके बाद लगातार रोहिणी ने विकास की ऊंचाईयों को छूआ है। अभी भी रोहिणी के सेक्टर-22 में नया हाई स्ट्रीट रिटेल प्रोजेक्ट डेवलप किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को मिगसन समूह तैयार कर रहा है। रोहिणी सेक्टर-22 स्थित यह प्रोजेक्ट अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर) से भी सीधा कनेक्ट होगा, जो कि सीधे एयरपोर्ट से भी कनेक्ट रहेगा।

जिससे इस प्रोजेक्ट में निवेश करना निश्चित तौर पर फायदे का सौदा साबित होगा। बेहतर पहुंच क्षेत्र के आस-पास प्रॉपर्टी की कीमतें भी बढ़ाएगा। जानकारी के मुताबिक यूईआर-2 दिल्ली का तीसरा रिंग रोड होगा। इस रोड के शुरू होने से दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर भीड़भाड़ काफी कम हो जाएगी। यह चार से छह लेन का एक्सप्रेसवे होगा।

इसकी लागत 7,700 करोड़ रुपए से ज्यादा है। नेशनल हाईवे नंबर-9 से इसको बहादुरगढ़ में कनेक्ट किया गया है। पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुरूग्राम के लोग  यूईआर-2 के जरिए एनएच-44 तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से मिगसन ग्रुप के रोहिणी सेक्टर-22 स्थित प्रोजेक्ट रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों इन्वेस्टर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा। जैसे-जैसे डिमांड बढ़ेगी, प्रॉपर्टी की कीमतों में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे डेवलपर्स और इन्वेस्टर्स दोनों के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा।

मिगसन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी का कहना है कि रोहिणी सेक्टर 22 दिल्ली के केंद्र में स्थित है, हमारी परियोजना कमर्शियल रियल एस्टेट क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित हो रही है, जिसमें अत्याधुनिक उच्च-स्तरीय सुविधाएं और जरूरतों को पूरा करने वाला एक प्रमुख स्थान है।

हमारे रोहिणी सेक्टर-22 स्थित प्रोजेक्ट की यूईआर-2 से सीधी कनेक्टिविटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देगा। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के बाकि डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स की तुलना में निवेशकों को काफी बेहतरीन ऑफर और सुविधा प्रदान कर रहा है। जिससे विभिन्न प्रकार के इन्वेस्टर इस ओर आकर्षित होंगे। जिससे यह एक इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन रहा है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम