लाइव न्यूज़ :

एडीएसईआई और सीएआईटी अगले 5 वर्षों में डायरेक्ट सेलिंग की लखपति दीदियों को करोड़पति दीदी बनाने का संकल्प लेः स्मृति ईरानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2024 16:44 IST

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को जीविका के  नए अवसर दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतकरीबन 25 हजार से भी ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं।माताओं, बहनों और बेटियों को जीविका के नए अवसर दे रही है।इंडस्ट्री के माध्यम से भी जीवन में सफलता के कीर्तिमान स्थापित हो सकते है।

नई दिल्लीः डायरेक्ट सेलिंग संस्था एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एन्टिटीज ऑफ इंडिया (एडीएसईआई), कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) और एफड़ीएसए द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में डायरेक्ट सेलिंग विराट महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मोदी सरकार मे कैबिनेट स्मृति स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ ही कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों मे डायरेक्ट सेलिंग व्यवसाय से जुड़ी तकरीबन 25 हजार से भी ज्यादा महिलाएं शामिल हुई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा की मोदी जी को यह बताना है कि डायरेक्ट सेलिंग में पूरे देश में 2 करोड़ महिलाएं शामिल है और यह वह फोर्स है वह ताकत है जिस पर आज तक किसी की नजर नहीं पड़ी।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि एडीएसईआई और सीएआईटी से मैंने कहा है की अगले 5 वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा तब डायरेक्ट सेलिंग की लखपति दीदियों को करोड़पति दीदी बनाना होगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज इतनी तादाद मे महिलाओं कों एक साथ देखकर ये अनुभव हुआ है की कैसे डायरेक्ट सेलिंग ईमानदार तरीके से की जा सकती है।

पीयूष गोयल ने आगे कहा की डायरेक्ट सेलिंग हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को जीविका के नए अवसर दे रही है जिससे समाज के हर वर्ग की जरूरत को हम पूरा कर सकें। सीएआईटी के जनरल सेक्रेटरी व चांदनी चौक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल मे देश ने परिवर्तन होते देखा है अब लोगों को भरोसा हुआ है की डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के माध्यम से भी जीवन में सफलता के कीर्तिमान स्थापित हो सकते है।

एडीएसईआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री की समस्याओं एवं चुनौतियों को समझा और फिर डायरेक्ट सेलिंग को चिट फंड से अलग करते हुए उत्पाद आधारित क्षेत्र के तहत लाया गया।

इसलिए हमने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए इस ऐतिहासिक "डायरेक्ट सेलिंग विराट महिला सम्मेलन' का आयोजन किया संजीव कुमार ने कहा की विगत दस वर्षों से जिस सच्चाई नेक नियत और ईमानदारी से हमने जो मेहनत की यह उसी का परिणाम है की आज भारत सरकार हमारे साथ आई है।

कार्यक्रम में डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली सैकड़ो महिलाओं को मुख्यातिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएआईटी, एडीएसईआई और एफड़ीएसए के पदाधिकारियों सहित हज़ारो की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Praveen Khandelwalस्मृति ईरानीपीयूष गोयलदिल्लीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम