लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनियों को विश्व मे सबसे ज्यादा भाता है दिल्ली-एनसीआर, यह बताई गई वजह

By भाषा | Updated: May 8, 2018 05:13 IST

जेएलएल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कंट्री प्रमुख रमेश नायर ने कहा, 'चीन की कंपनियां एशियाई बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और उन्होंने भारत सहित सभी प्रमुख बाजारों में अपने कार्यालय स्थापित किए हैं।

Open in App

मुंबई, 8 मईः चीन की कंपनियों के लिए कार्यालय खोलने को दिल्ली-एनसीआर वैश्विक स्तर पर सबसे पसंदीदा बाजार है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015 से 2017 के दौरान चीन की कंपनियों ने दिल्ली में 5,16,667 वर्ग फुट जगह पट्टे पर ली। संपत्ति सलाहकार जेएलएल की अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की कंपनियों के लिए दूसरा पसंदीदा भारतीय शहर मुंबई है। 2015-17 के दौरान चीनी कंपनियों ने मुंबई में अपने कार्यालयों के लिए 85,537 वर्ग फुट जगह पट्टे पर ली। 

जेएलएल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कंट्री प्रमुख रमेश नायर ने कहा, 'चीन की कंपनियां एशियाई बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और उन्होंने भारत सहित सभी प्रमुख बाजारों में अपने कार्यालय स्थापित किए हैं। हालांकि भारत में पट्टे पर जगह लेने के मामले में अमेरिका और यूरोपीय संघ की कंपनियां आगे हैं, चीनी कंपनियां भी यहां तेजी से अपना आधार मजबूत कर रही हैं।' 

उन्होंने कहा कि भारत जैसा विविधता वाला बाजार वैश्विक कंपनियों को न केवल विशिष्टता केंद्र उपलब्ध कराता है, बल्कि उनके उत्पादों को उपभोक्ता भी उपलब्ध कराता है। नायर के मुताबिक हाल के समय में चीन की कई कंपनियों मसलन विवो, ओप्पो, अलीबाबा, जेडटीई, हुवावेइ तथा शियोमी ने अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। 

चीन की कंपनियों के लिए दिल्ली एनसीआर के बाद मैड्रिड दूसरा पसंदीदा स्थान है। उसके बाद बैंकॉक, म्यूनिख और क्वालालंपुर का नंबर आता है। 

टॅग्स :दिल्लीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है