लाइव न्यूज़ :

Delhi Heatwave returns: बस स्टैंड पर घड़े रखिए, निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने के निर्देश, दिल्ली एलजी सक्सेना ने दी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 14:50 IST

Delhi Heatwave returns: उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि उप राज्यपाल ने 20 मई को डीडीए को निर्देश दिए थे। नारियल पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि मजदूरों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए। जुड़े कर्मचारियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।

Delhi Heatwave returns: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के मद्देनजर निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने के निर्देश बुधवार को दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि उप राज्यपाल ने 20 मई को डीडीए को निर्देश दिए थे कि निर्माण स्थलों में मजदूरों के लिए पानी और नारियल पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि मजदूरों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने अपने निर्देश में कहा कि मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, आईएंडएफसी, एमसीडी, एनडीएमसी, बिजली विभाग, डीयूएसआईबी के अधिकारियों की तत्काल बैठक आयोजित करें और मजदूरों तथा पर्यवेक्षण से जुड़े कर्मचारियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।

अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा उपराज्यपाल ने बस स्टैंड में पानी के घड़े रखने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को पेयजल की समस्या नहीं हो। साथ ही उन्होंने सड़कों पर छिड़काव के लिए टैंकर आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

टॅग्स :मौसमविनय कुमार सक्सेनादिल्ली सरकारमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें