लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: दिल्ली सरकार तोहफा?, सभी श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी ₹500 तक बढ़ाई, 1 अप्रैल से लागू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2025 10:12 IST

Delhi Government: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने उसके द्वारा काम पर रखे गए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की पारिश्रमिक में वृद्धि की है ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देगैर-मैट्रिकुलेट श्रमिकों के लिए प्रति माह मजदूरी ₹19,929 से बढ़कर ₹20,371 हो गई है।स्नातक और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए ₹23,836 से ₹24,356 तक है।जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त और उप श्रम आयुक्त के समक्ष अपना दावा दायर कर सकता है।

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने शहर के सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी में ₹500 तक की वृद्धि की घोषणा की। नई मजदूरी 1 अप्रैल से लागू होगी। संशोधित दरों के अनुसार, अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी ₹18,066 प्रति माह से बढ़कर ₹18,456 हो गई है, अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए ₹19,929 से बढ़कर ₹20,371 हो गई है और कुशल श्रमिकों के लिए ₹22,411 से बढ़कर ₹21,917 हो गई है। इसी तरह, गैर-मैट्रिकुलेट श्रमिकों के लिए प्रति माह मजदूरी ₹19,929 से बढ़कर ₹20,371 हो गई है।

मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं कर्मचारियों के लिए वेतन ₹21,917 से ₹22,411 और स्नातक और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए ₹23,836 से ₹24,356 तक है। संयुक्त श्रम आयुक्त केएम सिंह ने कहा कि जिस किसी को भी न्यूनतम मजदूरी दरों से कम भुगतान किया जाता है। वह जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त और उप श्रम आयुक्त के समक्ष अपना दावा दायर कर सकता है।

जिन्हें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत प्राधिकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है, "मजदूरी में यह वृद्धि न केवल मुद्रास्फीति दर को बेअसर करेगी, बल्कि दिल्ली में काम करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत भी प्रदान करेगी।" 

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के सचिव सह श्रम आयुक्त ने एक बयान में बताया कि सरकार ने कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की अधिसूचित दरों में वृद्धि की है। यह वृद्धि केंद्र द्वारा घोषित महंगाई भत्ते की दरों के कारण की गई है।

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतदिल्ली में Heat Action Plan लागू, CM रेखा गुप्ता ने बताई सरकार की तैयारी

भारतVIDEO: रसगुल्ले की मिठास, झालमुड़ी का स्वाद; रेखा गुप्ता ने कैबिनेट के साथ मनाया भाजपा-एनडीए के चुनावी प्रदर्शन का जश्न

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर