लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: 24-26 मार्च को दिल्ली बजट?, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 5 को महिला और 6 मार्च को शिक्षा से जुड़े लोग से विधानसभा में मिलूंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 11:33 IST

Delhi Government: पांच मार्च को विधानसभा परिसर में विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा, हम छह मार्च को शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों और व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया, जहां दिल्ली के निवासी बजट के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं। ‘संकल्प पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है।संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे।

Delhi Government: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार 24 से 26 मार्च के बीच विधानसभा में 2025-26 के लिए ‘विकसित दिल्ली’ बजट पेश करेगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल करके बजट तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसे जनता का बजट बनाने के लिए हम पांच मार्च को विधानसभा परिसर में विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा, हम छह मार्च को शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों और व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे।’’

उन्होंने एक ईमेल आईडी और एक व्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया, जहां दिल्ली के निवासी बजट के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं। गुप्ता ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और उनकी सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में अब तक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की केवल दो रिपोर्ट पेश की गई हैं और उनमें पहले ही पिछली आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कैग की 12 और रिपोर्ट अभी पेश की जानी हैं तथा और भी अनियमितताएं सामने आने की संभावना है।’’ संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे।

टॅग्स :दिल्ली सरकारबजटरेखा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?