लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Atishi Announces: त्योहार से पहले तोहफा?, अकुशल श्रमिक, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिक के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, सीएम आतिशी ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2024 17:36 IST

Delhi CM Atishi Announces: दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि यदि आप देश में प्रदान की जाने वाली न्यूनतम मजदूरी को देखें, तो आप देखेंगे कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने सबसे अधिक मजदूरी प्रदान की है।

Open in App
ठळक मुद्देमजदूर, प्लंबर आदि को न्यूनतम मजदूरी मिलती है।मजदूरी को ऐतिहासिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। पूरे देश में संभव नहीं था, वह है सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी देना।

Delhi CM Atishi Announces: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने त्योहार से पहले श्रमिक वर्ग को तोहफा दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अकुशल श्रमिकों के लिए 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये न्यूनतम वेतन की घोषणा कर दी। दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि यदि आप देश में प्रदान की जाने वाली न्यूनतम मजदूरी को देखें, तो आप देखेंगे कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने सबसे अधिक मजदूरी प्रदान की है। गरीबों-दिहाड़ी मजदूरी पर काम करने वाले मजदूर, प्लंबर आदि को न्यूनतम मजदूरी मिलती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता में आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने शहर में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन लागू किया है, जो देश में ‘‘सबसे अधिक’’ है।

उन्होंने भाजपा पर ‘‘गरीब विरोधी’’ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम वेतन ‘‘दिल्ली में दिये जा रहे वेतन का आधा है।’’ आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल अदालत के माध्यम से न्यूनतम वेतन लागू किया, बल्कि भाजपा द्वारा खड़ी की गईं ‘‘बाधाओं’’ के बावजूद हर साल दो बार इसमें संशोधन भी सुनिश्चित किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि शोषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी को ऐतिहासिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। अच्छी बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक काम किया है जो पूरे देश में संभव नहीं था, वह है सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी देना।

टॅग्स :दिल्ली सरकारआतिशी मार्लेनाAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी