लाइव न्यूज़ :

AGR पर फैसले के बाद अब अनिश्चितता हुई दूर, कारोबार पर अब ध्यान दें दूरसंचार कंपनियां: BIF

By भाषा | Updated: September 13, 2020 11:26 IST

बीआईएफ के अध्यक्ष टी वी रामचंद्रन ने कहा कि एजीआर पर फैसले के बाद सांविधिक बकाया के मुद्दे में स्पष्टता आ गई है और सरकार को अब देखना होगा कि उद्योग को कैसे अधिक मुनाफे में लाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएजीआर पर आशंकाएं हुई दूर, अब कंपनियां निश्चिंतता के साथ अपनी कारोबारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती हैं: BIF'सरकार को भी देश में कारोबारी माहौल को आकर्षक बनाना होगा, निवेशकों को आकर्षित करने का समय'

दूरसंचार उद्योग के शोध संस्थान ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) का मानना है कि समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर फैसले के बाद अब कंपनियां निश्चिंतता के साथ अपनी कारोबारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही बीआईएफ ने कहा कि दूरसंचार विभाग को अब क्षेत्र में कारोबार सुगमता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे इसे मुनाफे में लाया जा सके और निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

इसके अलावा बीआईएफ ने ‘भारी-भरकम’ शुल्कों को भी कम करने की वकालत की है। बीआईएफ ने दूरसंचार विभाग से उन सिफारिशों पर तेजी से काम करने का आग्रह किया है जो क्षेत्र के नियामक द्वारा उसे सौंपी जा चुकी हैं। इनमें ब्रॉडबैंड के प्रसार के लिए सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क की सिफारिश भी शामिल है।

बीआईएफ ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिशों पर निर्णय में देरी की काफी ऊंची आर्थिक लागत बैठेगी। वह भी ऐसे समय जबकि देश तेजी से डिजिटल बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

बीआईएफ के अध्यक्ष टी वी रामचंद्रन ने कहा, ‘एजीआर पर फैसले के बाद सांविधिक बकाया के मुद्दे में स्पष्टता आ गई है। अब उद्योग अपनी कारोबारी योजना पर आगे बढ़ सकता है।’ रामचंद्रन ने कहा, ‘सरकार को अब देखना होगा कि उद्योग को कैसे अधिक मुनाफे में लाया जा सकता है और कैसे निवेशकों को आकर्षित किया जा सकता है। अंतत: यदि आप देश में निवेश लाना चाहते हैं, तो आपको अपने यहां के कारोबारी माहौल को आकर्षक बनाना होगा।’

टॅग्स :टेलीकॉमसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?