लाइव न्यूज़ :

VerSe Innovation ने ताजा फंडिंग में 80.5 करोड़ डॉलर जुटाए, कंपनी की वैल्यूएशन 5 बिलियन डॉलर पहुंची

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2022 12:30 IST

जोश (Josh), डेलीहंट जैसे कंटेंट प्लेटफॉर्म की पैरेंट कंपनी VerSe Innovation ने फंडिंग राउंड में बड़ी संख्या में राशि जुटाए हैं।

Open in App

वर्से इनोवेशन (VerSe Innovation) ने ऐलान किया है कि उसने मार्की ग्लोबल इनवेस्टर्स कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स), ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान बोर्ड (ओंटारियो), लग्जर कैपिटल्स, सुमेरू वेंचर्स और अन्य से ताजा फंडिंग राउंड में 80.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (6,070 करोड़ रुपये से अधिक) के लिए निश्चित दस्तावेज जुटाए और हस्ताक्षर किए हैं। वर्से इनोवेशन भारत का सबसे बड़ा स्थानीय भाषओं वाला टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है।

मौजूदा निवेशक सोफिना ग्रुप, बैली गिफोर्ड और अन्य भी इस दौर में भाग लेंगे जिसके परिणामस्वरूप वर्से इनोवेशन का कुल मूल्यांकन 5 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। 

ये निवेश देश में सबसे बड़े, सबसे तेजी से बढ़ते स्थानीय भाषा AI संचालित कंटेंट प्लेटफॉर्म के रूप में कंपनी के नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करेगा। इसके साथ ही, VerSe ने अपनी AI/ML और डेटा विज्ञान क्षमताओं को और बेहतर और व्यापक बनाने की योजना बनाई है ताकि सभी यूजर्स, जुड़ाव और रिटेंशन मेट्रिक्स में अपनी नेतृत्व की स्थिति को और मजबूत किया जा सके। इसके अलावा ई-कॉमर्स और लाइव स्ट्रीमिंग सहित मोनेटाइजेशन को बढ़ावा दिया जा सके और वेब 3.0 अनुभवों में प्रवेश किया जा सके। 

वर्से इनोवेशन भारत के सबसे बड़े शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म 'जोश' सहित 'डेलीहंट'की पैरेंट कंपनी है। जोश 150 मिलियन से अधिक एमएयू (मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता), 49% के उद्योग में सबसे अच्छा डीएयू / एमएयू अनुपात और उच्चतम रिटेंशन के साथ भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे व्यस्त शॉर्ट-वीडियो ऐप है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती