लाइव न्यूज़ :

दाहोदः 9000 हॉर्सपावर वाला रेल इंजन, 20000 करोड़ खर्च, हजारों नौकरी, इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव यूनिट स्थापित करने का ऐलान, जानें पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2022 18:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऐलान किया कि गुजरात के जनजातीय बहुल दाहोद जिले में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश से एक इलेक्ट्रिक लोकोमेटिव (विद्युत रेल इंजन) निर्माण संयंत्र स्थापित किया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहजारों लोगों को रोजगार और नए कारोबार की संभावनाएं होगी। 9 हज़ार हॉर्स पावर के शक्तिशाली लोको बनाता है।दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

दाहोदः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में आयोजित 'आदिजाति महा सम्मेलन' में पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की विदेशों में भी मांग बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने में दाहोद बड़ी भूमिका निभाएगा। भारत अब दुनिया के चुनिंदा देशों में है जो 9 हज़ार हॉर्स पावर के शक्तिशाली लोको बनाता है। इस नए कारखाने से हजारों लोगों को रोजगार और नए कारोबार की संभावनाएं होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। गुलामी के कालखंड में यहां स्टीम लोकोमोटिव के लिए जो वर्कशॉप बनी थी, वो अब मेक इन इंडिया को गति देगी। अब दाहोद में 20 हजार करोड़ रुपए का कारखाना लगने वाला है।

आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सर झुकाकर कह सकता हूं कि भारत का कोई भी आदिवासी क्षेत्र हो, मेरे आदिवासी भाई-बहनों का जीवन पानी जितना पवित्र और नई कोपलों जितना सौम्य होता है। मैंने दाहोद में अनेकों परिवारों के साथ, पूरे क्षेत्र में बहुत लंबा समय बिताया है।

दाहोद जिले के बाहरी इलाके में बड़ी संख्या में एकत्र जनजातीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह इलाका ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक बड़ा केंद्र बन जायेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “आजादी से पहले यहां एक भाप चालित रेल इंजन वर्कशॉप की स्थापना की गई थी।

अब यह ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा, क्योंकि रेलवे यहां 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करके इलेक्ट्रिक रेल इंजन निर्माण सुविधा स्थापित करेगा।’’ उन्होंने कहा कि दाहोद इलेक्ट्रिक इंजनों की मांग को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशों में भी इनकी मांग बढ़ी है।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीAshwini Vaishnavअमित शाहBJPAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम