लाइव न्यूज़ :

2020-21 में MSMEs ने नहीं चुकाया 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज, NPA बढ़कर 1,65,732 करोड़ रुपये पहुंचा

By विशाल कुमार | Updated: March 12, 2022 07:29 IST

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के एनपीए में यह बढ़ोतरी आरबीआई द्वारा जनवरी 2019, फरवरी 2020, अगस्त 2020 और मई 2021 में एमएसएमई के लिए चार ऋण पुनर्गठन योजनाओं की घोषणा के बाद भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएमएसएमई का एनपीए सितंबर 2021 तक बढ़कर 1,65,732 करोड़ रुपये हो गया।एमएसएमई का एनपीए सितंबर 2020 में 1,45,673 करोड़ रुपये था।सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एमएसएमई एनपीए में 1,37,087 करोड़ रुपये का बड़ा हिस्सा है। 

नई दिल्ली: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) या इन उद्यमों द्वारा न चुकाए गए कर्ज सितंबर 2021 तक 20,000 करोड़ रुपये बढ़ गए।

इंडियन एक्सप्रेस को आरटीआई के तहत हासिल जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि एमएसएमई का एनपीए सितंबर 2021 तक 20,000 करोड़ रुपये बढ़कर 1,65,732 करोड़ रुपये हो गए, जो सितंबर 2020 में 1,45,673 करोड़ रुपये थे।

आरबीआई के अनुसार, एमएसएमई का एनपीए अब सितंबर, 2020 में 8.2 प्रतिशत के मुकाबले 17.33 लाख करोड़ रुपये के सकल अग्रिम का 9.6 फीसदी है। वास्तव में, एमएसएमई का एनपीए सितंबर, 2019 में 1,47,260 करोड़ रुपये से कम हो गए थे।

आरबीआई का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एमएसएमई एनपीए में 1,37,087 करोड़ रुपये का बड़ा हिस्सा है। 

वहीं, सरकारी बैंकों में, पीएनबी के पास सितंबर 2021 तक 25,893 करोड़ रुपये का एमएसएमई एनपीए था, इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक 24,394 करोड़ रुपये, यूनियन बैंक 22,297 करोड़ रुपये और केनरा बैंक 15,299 करोड़ रुपये था।

बता दें कि, कोई कर्ज तब एनपीए में बदल जाता है जब मूलधन या ब्याज 90 दिनों के बाद भी नहीं चुकाया जाता है।

एमएसएमई के एनपीए में यह बढ़ोतरी आरबीआई द्वारा जनवरी 2019, फरवरी 2020, अगस्त 2020 और मई 2021 में एमएसएमई के लिए चार ऋण पुनर्गठन योजनाओं की घोषणा के बाद भी हुई है।

इन योजनाओं के तहत 1,16,332 करोड़ रुपये के 24.51 लाख एमएसएमई खातों के ऋणों का पुनर्गठन किया गया।

टॅग्स :MSMERBIBankPSUSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती