लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मारुति सुजुकी के मनेसर संयंत्र का एक कर्मचारी पाया गया कोविड-19 संक्रमित

By भाषा | Updated: May 24, 2020 06:34 IST

मारुति सुजुकी ने लॉकडाउन के कारण करीब 50 दिन बंद रहने के बाद इसी महीने मनेसर संयंत्र को दोबारा शुरू किया था। कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले पर संपर्क करने पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कंपनी के मनेसर संयंत्र में काम करने वाले एक कर्मचारी को 22 मई 2020 को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयात्री कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के मनेसर संयंत्र के एक कर्मचारी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।कंपनी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या कोई अन्य कर्मचारी भी इससे संक्रमित हुए हैं।

यात्री कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के मनेसर संयंत्र के एक कर्मचारी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। कंपनी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या कोई अन्य कर्मचारी भी इससे संक्रमित हुए हैं। हालांकि कंपनी ने इस बात से इनकार किया कि इसका संयंत्र के परिचालन पर कोई असर पड़ा है।

मारुति सुजुकी ने लॉकडाउन के कारण करीब 50 दिन बंद रहने के बाद इसी महीने मनेसर संयंत्र को दोबारा शुरू किया था। कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले पर संपर्क करने पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कंपनी के मनेसर संयंत्र में काम करने वाले एक कर्मचारी को 22 मई 2020 को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

कर्मचारी आखिरी बार 15 मई को संयंत्र में आया था और तब वह स्वस्थ था। उसके बाद वह जिस इलाके में रहता है, उसे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया और तब से वह संयंत्र में नहीं आया है।’’

उसने कहा कि जिला प्रशासन को संक्रमित कर्मचारी के बारे में बताया गया है। कर्मचारी अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी संक्रमित कर्मचारी को सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है। कंपनी के मनेसर संयंत्र में ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, एस-प्रेसो, एर्टिगा और बलेनो जैसे अधिक बिक्री वाले मॉडल बनाये जाते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामारुति सुजुकीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम